सुल्तानपुर : पत्रिका ‘अभिदेशक’ के पं. राम नरेश त्रिपाठी विशेषांक का हुआ लोकार्पण

सुल्तानपुर : पत्रिका ‘अभिदेशक’ के पं. राम नरेश त्रिपाठी विशेषांक का हुआ लोकार्पण

# राणा प्रताप कालेज व राजकमल प्रकाशन समूह के संयुक्त तत्वावधान में सात दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित 

सुल्तानपुर।
मुन्नू बरनवाल
तहलका 24×7
                     राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय व राजकमल प्रकाशन समूह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सात दिवसीय पुस्तक प्रदर्शनी में चर्चित साहित्यिक पत्रिका अभिदेशक के पं. राम नरेश त्रिपाठी विशेषांक का लोकार्पण किया गया।
पत्रिका के सम्पादक डॉ ओंकार नाथ द्विवेदी ने उपस्थित अतिथियों को पत्रिका की प्रति देते हुए इस अंक के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक विनोद सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार कमल नयन पाण्डेय, प्राचार्य प्रोफेसर दिनेश कुमार त्रिपाठी, भाजपा नेता डॉ एम.पी.सिंह, हिन्दी विभागाध्यक्ष इन्द्रमणि कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि समेत प्रमुख साहित्यकार शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : पूर्व एमएलसी ने जरूरतमंदों को वितरित किया कंबल
Next articleजौनपुर : वारंटी की गिरफ्तारी न होने से नाराज हुए न्यायाधिकारी 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?