जौनपुर : वासंतिक नवरात्र की प्रतिपदा को निकाली कलशयात्रा
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
नगर के गोलाबाजार में वासंतिक नवरात्र पर आयोजित रामचरित मानस कथा प्रारम्भ होने से पूर्व शनिवार को कस्बा में कलश यात्रा निकाली गयी। ब्रह्मांड स्वरूप कलश को सिर धारण किए भारी संख्या में महिलाएं व युवतियां कलशयात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा का समापन आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

















