29 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का धरना पांचवे दिन जारी 

जौनपुर : विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति का धरना पांचवे दिन जारी 

जौनपुर। 
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7 
            लगातार पाॅचवे दिन शनिवार को भी विद्युत कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के केन्द्रीय आवाह्न पर पूरे प्रदेश के साथ-साथ, जिला मुख्यालय पर स्थित 132 के0वी0 अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय जौनपुर के परिसर में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले ई0 हरीश प्रजापति की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार हुआ।जिसमें जनपद के ऊर्जा क्षेत्र के कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, अभियन्ता, संविदा कर्मियों ने भारी संख्या में भाग लिया। सभा में मुख्य रूप से अपने 15 सूत्रीय मांगो को लेकर एवं शीर्ष ऊर्जा निगम प्रबन्धन के स्चेच्छाचारी, तानाशाही पूर्ण रवैये के विरूद्ध जमकर विरोध/कार्य बहिष्कार किया गया।
सभा को सम्बोधित करते हुए संघर्ष समिति के जनपद संयोजक निखिलेश सिंह ने कहा कि कार्य बहिष्कार तब तक जारी रहेगा। जब तक प्रबन्धन हमारी 15 सूत्रीय मागों को मान नहीं लेती और अगर शासन/प्रशासन द्वारा किसी तरह की अनैतिक कार्यवाही की जाती है तो उसका गम्भीर परिणाम भुगतना होगा। यह भी कहा गया कि कार्य बहिष्कार कर्मचारियों द्वारा नहीं की जा रही है बल्कि प्रबन्धन द्वारा जानबूझ कर बाध्य किया गया है, जिसके कारण आम जनमानस को भी विद्युत समस्या का सामना करना पड़ रहा है।सभा में ई0 पंकज जायसवाल, ई0 सियाराम, ई0 हरिकेश यादव, संजय यादव, सत्य नरायण, प्रमोद उपाध्याय आदि ने अपने विचार व्यक्त किये तथा कहा कि प्रबन्धन जन विरोधी तथा कर्मचारी विरोधी है। निजीकरण होने पर गरीब जनता, मजदूर एवं किसानों को मंहगी बिजली मिलेगी एवं आम जनता भी इसका भार झेल नहीं पायेगी।
ई0 एके सिंह, ई0 शुभेन्दु शाह, ई0 आनन्द गौतम, ई0 सौरभ मिश्रा, ई0 आलोक उपाध्याय, ई0 विपिन गुप्ता, ई0 आतिश यादव, ई0 अशोक कुमार सिंह, ई0 तारा सिंह, ई0 धमेन्द्र मौर्या, ई0 निर्भिक भारती, अश्वनी श्रीवास्तव, अरविन्द मिश्रा, विश्राम मौर्या, निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, रतन श्रीवास्तव, विवेक कुमार, अखिलेश तिवारी, मुकुन्द यादव, चन्द्रशेखर उपाध्याय, मोहन पान्डेय, अमित खरे, इन्द्रजीत पाल, पवन कुमार, प्रणव सिंह, रंजन यादव, ऋषि श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, कुलदीप यादव, हरेन्द्र कुमार, राहुल, चन्दशेखर मण्डल, अशोक पटेल, जितेन्द्र यादव, विजय यादव, रविन्दर सिंह, अखिलेश तिवारी, विजय चैहान, सन्तराम, प्रीतम श्रीवास्तव एवं भारी संख्या में कर्मचारी एवं संविदा कर्मी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के संयोजक श्री निखिलेश सिंह द्वारा किया गया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37119046
Total Visitors
599
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This