जौनपुर : विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने मारा छापा, आठ पर केस
# पंद्रह बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे, मचा हड़कम्प
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम ने मंगलवार की सुबह खेतासराय में अचानक छापेमारी की। इस दौरान बिजली की चोरी करते पकड़े गए आठ उपभोक्ताओं के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। विजिलेंस के औचक छापेमारी से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।विजिलेंस की टीम विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ सुबह साढ़े छह बजे कस्बा में आ धमकी। नगर के चौहट्टा मोहल्ला में एक तरफ से जांच करना शुरू किया।

















