जौनपुर : विवादित जमीन पर स्टे के बाबजूद होमगार्ड ने कराया जुताई
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
ब्लाक क्षेत्र के सेनापुर गांव निवासी होमगार्ड हरिश्चन्द्र राम की मनबढ़ई से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत है। छोटी-छोटी बातों में पुलिसिया रौब झाड़ने वाला होमगार्ड कानून व्यवस्था एंव न्यायालय के आदेश को धता बताते हुए आये दिन ग्रामीणों को परेशान करता रहता है।



















