जौनपुर : एंटी रोमियो टीम ने स्कूली छात्राओं को किया जागरूक
केराकत। विनोद कुमार तहलका 24×7 कस्बा स्थित शिवमूर्ति बालिका इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज, सैनिक गिरजा शंकर सिंह महाविद्यालय व सिहौली चौराहे पर पहुँच एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं व छात्राओं को 1090 के बारे में बारीकियों से जानकारी साझा करते हुए नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता अभियान के तहत कार्ड देकर जागरूक किया गया। इस अवसर पर महिला उपनिरीक्षक आरती सिंह, महिला कांस्टेबल आशनी सिंह, लीलावती देवी उपस्थित रही l