व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ते थे रणजीत मौर्य- संजय विश्कर्मा

व्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ते थे रणजीत मौर्य- संजय विश्कर्मा

# पहली पुण्यतिथि पर व्यापारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

# डेढ़ दशक तक रहे उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                   नगर उद्योग व्यापार मण्डल के एक बुलन्द आवाज रहे स्व. रणजीत मौर्य की पहली पुण्यतिथि पर उनके आवास पर नगर उद्योग व्यापार मण्डल की तरफ से एक पुण्यतिथि का कार्यक्रम आयोजन कर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। इस दौरान लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृत्य पर प्रकाश डाला।
नगर उद्योग व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्व. रणजीत मौर्य नगर उद्योग व्यापार मण्डल के नगर के सन 2003 से 2019 तक अध्यक्ष के पद पर रह चुके थे। इस दौरान इन्होंने व्यापारियों के हित में हमेशा एक बुलन्द आवाज रहे। व्यापारियों के हक की लड़ाई हमेशा लड़ते रहे। उनकी पहली पुण्यतिथि पर उनके आवास पर पुण्यतिथि का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुनमन अर्पित किया। इस दौरान गौरव मौर्य, जगदम्बा प्रसाद पाण्डेय, पंकज मौर्य, रामनरायन मौर्य, चन्द्रजीत मौर्य, दिनेश मौर्या, कुंदन मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर किया गया पौधारोपण
Next articleजौनपुर : विश्व पृथ्वी दिवस पर एनसीसी कैडेट ने पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?