जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार अधेड़ की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औरी गांव के मरी माई के समीप शनिवार की देर रात चार पहिया वाहन व बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। मौके पर ही बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेन्टर भेजा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नरहन गांव निवासी बनवारी निषाद के घर रविवार को शादी पड़ी थी तो शनिवार की रात भत्तवान का भोज खाने के लिए राजकुमार यादव व अरविंद मौर्या अपने दोस्त के घर नरहन आ रहे थे कि जौनपुर से खुज्झी की तरफ़ तेज रफ्तार से आ रही बैगनार कार से आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार व बाइक के परखच्चे उड़ गए। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीण पहुंच घायल को उपचार हेतु सामुदायिक केंद्र केराकत भेजा जहां पहुंचने पर राजकुमार यादव उम्र 45वर्ष को डाक्टरों ने मृत्यु घोषित कर घायल अरविंद मौर्या की हालत गंभीर देख ट्रामा सेन्टर वाराणसी रेफर कर दिया।
Previous articleहनुमान जयंती पर बिजेथुआ महावीर धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Next articleजौनपुर : वैश्विक पटल पर टिमटिमाते सितारे थे बाबा साहब- शुभम तोदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?