जौनपुर : शत प्रतिशत मतदान से मजबूत होगी लोकतांत्रिक व्यवस्था- इ. राहुल

जौनपुर : शत प्रतिशत मतदान से मजबूत होगी लोकतांत्रिक व्यवस्था- इ. राहुल

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                   क्षेत्र के बरमलपुर चंदवक के निजी विद्यालय में अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इं. राहुल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शत प्रतिशत मतदान जरूरी है इसलिए इस लोकतांत्रिक चुनावी प्रकिया में अधिकाधिक लोगों की सहभागिता आवश्यक है।
नागरिकों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए साथ ही लोगों को इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। पांच साल में एक बार होने वाले चुनाव में मतदान के प्रति लोगों की अरुचि चिंता का विषय है। हम सबकों इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।मतदान के प्रति लोगों को सचेष्ट करना पड़ेगा। कार्यक्रम में इकोनॉमिक्स विभाग के हेड डॉ. रमाशंकर सिंह ने लोकतांत्रिक व्यवस्था व चुनाव प्रक्रिया के विशेषताओं को विस्तार से बताते हुए कहा शत-प्रतिशत मतदान करने के प्रति लोगों को प्रेरित करने की अपील की।
कार्यक्रम को धीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह, सत्येंद्र सिंह, आनंद सिंह, भानु प्रताप सिंह, पूर्व एसडीएम वेद सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह व संचालन पवन कुमार सिंह तथा आगंतुकों के प्रति धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुरली पाल, दिवाकर सिंह, दिलीप सिंह, सत्येंद्र सिंह डब्लू, ऋषिकेश सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Previous articleजौनपुर : मतदान की स्याही दिखाएं, 10 फीसदी छूट पाएं
Next articleजौनपुर : डिबरी की लौ से तीन मड़हे जलकर खाक, गृहस्थी का सारा सामान जला
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?