जौनपुर : डिबरी की लौ से तीन मड़हे जलकर खाक, गृहस्थी का सारा सामान जला
मुफ्तीगंज। हरिओम सहाय तहलका 24×7 क्षेत्र के कन्हौली के ननकान बस्ती में बुधवार की रात रामजीत यादव के मड़हे में डिबरी के लौ से आग लग गई। आग की लपटें देखकर उठे परिजनों के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दौड़कर आग बुझाने में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया जाता, गृहस्थी का सामान समेत तीन मड़हे जलकर राख हो गया।
गांव निवासी रामजीत के परिजन खाना खाकर सो गए थे, उनकी बहु अंजू ने उजाले के लिए डिबरी जलाकर छोड़ दी थी। रात करीब 11 बजे डिबरी के लौ से खुले सरपत में आग पकड़ ली। बांस के चटकने जैसी आवाज सुनकर परिजन जाग गए और शोर मचाने पर जुटे गांव वालों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक मड़हे में रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। परिजनों के मुताबिक, आग में गृहस्थी के सामान समेत तीन मड़हे जल गए हैं। रामजीत यादव की आर्थिक स्थिति खराब होने से ग्राम प्रधान ने मदद का आश्वासन दिया है।