37.1 C
Delhi
Saturday, May 11, 2024

जौनपुर : शहीदों की शान में ग्राम प्रधान ने की गुस्ताखी 

जौनपुर : शहीदों की शान में ग्राम प्रधान ने की गुस्ताखी 

# महापुरुषों का अपमान करते हुए फोटो वायरल

सुईथाकलां। 
उपेन्द्र सिंह 
तहलका 24×7 
          क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें प्राथमिक विद्यालय कोटिया (पिपरौल) के प्रांगण में भी उमंग के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा था। जहां छात्र शिक्षक अभिभावक के साथ ही साथ ग्राम प्रधान भी उपस्थित थे।
प्रधान राजेंद्र यादव के हाथों झंडा फहराया जाना था। झंडारोहण स्थल पर बने चबूतरे पर वीर सपूतों की प्रतिमा का छाया चित्र लगा होने के बावजूद चबूतरे पर चढ़कर झंडा फहराया गया। जिससे हमारे महापुरुषों का अपमान हुआ। इतना ही नहीं फोटो खींच कर फेसबुक पर वायरल कर दिया गया। ग्रामीण और आसपास के लोग कहते हैं ग्राम प्रधान काफी मनबढ़ हैं। जो आए दिन अपने कार्यों द्वारा चर्चा में बने रहते हैं। आस-पास के लोग बताते हैं कि जिन वीर सपूतों के नाते आज हम स्वतंत्र होकर अपना स्वतंत्रता दिवस का मना रहे हैं उन्हीं का अपमान हमें बर्दाश्त नहीं। ग्रामीण क्षेत्र में काफी रोष है। वायरल फोटो पर लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37334115
Total Visitors
351
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत

चुनावी रण में अशोक सिंह ने झोंकी ताकत # भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में जुटे राष्ट्रीय अध्यक्ष, बदलापुर...

More Articles Like This