जौनपुर : शार्टसर्किट से लगी आग में दो किसानों की 25 बिस्वा फसल राख

जौनपुर : शार्टसर्किट से लगी आग में दो किसानों की 25 बिस्वा फसल राख

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                  क्षेत्र अंतर्गत कैराडीह गाँव में बुधवार को शार्टसर्किट से लगी आग में दो किसानों का लगभग 25 बिश्वा तैयार खड़ी गेहूँ की फसल राख हो गई। गनीमत थी कि खेत के बगल ईंट भट्ठा पर दर्जनो मजदूर काम कर रहे थे। जो तत्काल मौके पर पहुंच आग को और आगे बढ़ने से रोक दिया। अन्यथा कई अन्नदाताओं के खून पसीने की कमाई नष्ट हो जाती।

गांव निवासी सुरेंद्र यादव के खेत के ऊपर से गये मेन लाइन के तार में शार्टसर्किट से निकली चिंगारी शोला बन गई। देखते ही देखते उनका 15 बिश्वा की फसल आग की भेंट चढ़ गयी। इसी के बगल शेरापट्टी गांव निवासी अशोक यादव का खेत है। हवा के झोंके के चलते आग बढ़ते हुए उनके खेत में पहुंच गई। बगल ईंट भट्ठा पर काम कर रहे दर्जनो मजदूर मौके पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास करते रहे। तब तक अशोक की भी 10 बिश्वा फसल राख हो गई। ग्रामीणो के अथक प्रयास से आग और आगे नहीं बढ़ सकी।
Previous articleजौनपुर : सुर संगम परिवार ने लगाया निशुल्क प्याऊ
Next articleजौनपुर : हीरापुर मचहटी में जमकर गरजा बुलडोजर
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?