जौनपुर : हीरापुर मचहटी में जमकर गरजा बुलडोजर
# जलखाते की जमीन को कराया गया कब्जा मुक्त
चंदवक।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के हीरापुर मचहटी गांव में बुधवार की दोपहर वर्षो से जलखाते की जमीन पर हुए अवैध कब्जे पर उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया व नायब तहसीलदार रामसुधार राम, राजस्व विभाग व पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चला कर कब्जा मुक्त कराया गया।गौरतलब हो कि लालबहुर व सुदर्शन पुत्र स्व रामधनी आदि लोगो के द्वारा आराजी नंबर 564 तालाब खाते की जमीन पर जबरन कब्जा किया गया था।

ग्रामीणों के विरोध करने पर मारपीट और फौजदारी करने पर आमादा रहते थे।विनोद कुमार आदि लोगो ने बताया कि जलखाते की जमीन पर विपक्षीगण अपना दीवाल बनाकर टीनशेड, मड़हा, शौचालय व हैण्डपम्प, नाद, एवं सहन बनाकर अनाधिकार रूप से कब्जा कर लिया था। तहसील दिवस थाना दिवस पर अनेकों बार पत्रक दिया गया यहां तक कि उप जिलाधिकारी के कार्यालय पर सौ की संख्या में जाकर प्रदर्शन कर पत्रक दिया गया पर किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गई। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, बार आयुक्त वाराणसी, उप जिलाधिकारी, जिलाधिकारी को पत्रक दिया गया।

















