जौनपुर : शाहगंज के अधिवक्ता गांधीगिरी की राह पर..

जौनपुर : शाहगंज के अधिवक्ता गांधीगिरी की राह पर..

# अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए किया शांतिपूर्ण प्रार्थना

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
               तहसील में वादकारियों और वकीलों की समस्या और उनकी सुविधाओं की अनदेखी के खिलाफ अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष ने मंगलवार को मौन व्रत रखा और परिसर में अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि के लिए शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा आयोजित की। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष स्कन्द कुमार यादव ने उप जिलाधिकारी और तहसीलदार को सोमवार को ही इस बाबत पत्र देकर समस्याओं की जानकारी दे दी थी और उनके निस्तारण की अपील की थी। इसमें उन्होंने रजिस्ट्रार कानूनगो पर पैसे लेकर काम नहीं करने और पिछले तीन साल से पैसा नहीं लौटाने का आरोप भी लगाया था, लेकिन अधिकारियों ने सक्रियता नहीं दिखाई और मंगलवार को वकीलों ने शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा आयोजित की।

एसडीएम नीतीश कुमार सिंह को दिए गए पत्र में अध्यक्ष स्कन्द कुमार यादव ने रजिस्ट्रार कानूनगो पर एक वकील से पट्टा पत्रावली में रिपोर्ट लगाने के लिए ढाई हजार रुपए लेने और तीन साल बीत जाने के बावजूद न रिपोर्ट लगाने, ना ही पैसा वापस करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में वकीलों और वादकारियों के लिए समिति द्वारा रखवाये गए बेंच और टेबल में से एक टेबल गायब हो चुका है जो बचे हैं उनकी भी दुर्दशा हो रखी है। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय की तरफ से समिति को एक हजार रुपए प्रतिमाह चंदा दिए जाने का समझौता हुआ था लेकिन वह नहीं मिला। बीते अप्रैल माह में इस बाबत दोबारा वादा किया गया लेकिन आज तक वादा पूरा नहीं हुआ।

उन्होंने इन सभी शिकायतों को लेकर तहसीलदार कोर्ट के सामने क्रीड़ा स्थल पर जमीन पर बैठकर शांतिपूर्वक प्रार्थना सभा की और अधिकारियों की बुद्धि शुद्धि की प्रार्थना की। इस दौरान महामंत्री पुष्पकांत यादव, सुरेन्द्र बहादुर सिंह, मुसाफिर सिंह, राजीव कुमार सिंह, अजय कुमार, विक्रम सिंह, मोहम्मद शारिक खान भी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : निजी नर्सिंग होम के कर्मचारियों ने तीमारदार युवक को पीटा
Next articleजौनपुर : पूर्व विधायक ललई के 12 वर्षीय भतीजे की ऊंची उड़ान पर लगा बधाईयाँ का तांता
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?