जौनपुर : शाहगंज पहुंची भाजयुमो की विकास तीर्थ यात्रा, हुआ भव्य स्वागत
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला इकाई द्वारा निकाली गई विकास तीर्थ यात्रा बुधवार को शाहगंज कस्बे में पहुंची और कई स्थानों पर इसका जोरदार स्वागत हुआ। मोदी सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर निकली जा रही इस यात्रा के जरिए भाजयुमो के कार्यकर्ता सरकार द्वारा किए गए निर्माण और उनकी परियोजनाओं का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।
शाहगंज कस्बे में यात्रा के प्रभारी रहे नामित सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल ने बताया कि विकास तीर्थ यात्रा में भाजयुमो के कार्यकर्ता मोदी सरकार द्वारा बीते आठ सालों में कराए गए निर्माण कार्य और चलाई गई परियोजनाओं पर पहुंचेंगे और वहां फोटोसेशन कराकर उसे सोशल मीडिया के जरिए प्रचारित करेंगे। इसी क्रम में जौनपुर से निकली यात्रा बुधवार दोपहर करीब 12 बजे शाहगंज पहुंची। यहां कोतवाली चौराहे पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मोदनवाल और रूपेश जायसवाल के नेतृत्व में यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत हुआ।



















