जौनपुर : शिक्षकों का शोषण संगठन नहीं करेगा बर्दाश्त- शिवबचन यादव

जौनपुर : शिक्षकों का शोषण संगठन नहीं करेगा बर्दाश्त- शिवबचन यादव

# उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई की बैठक संपन्न

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के उसरपुर प्राथमिक विद्यालय के परिसर में गुरुवार की दोपहर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 की ब्लॉक इकाई केराकत की बैठक शिक्षक संघ अध्यक्ष शिवबचन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में शिक्षको व शिक्षणेत्तर कर्मियो के विभिन्न पहलुओं को लेकर चर्चा की गई।

शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवबचन यादव ने बताया कि शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोईयों की मृत्यु की दशा में प्राथमिक शिक्षा संघ उनके परिजनों की हर संभव मदद करेगा साथ ही ब्लॉक के समस्त शिक्षकों का किसी भी प्रकार के शोषण होने पर संगठन विरोध करने को बाध्य होगा। उन्होंने बताया कि गत वर्षो में अवकाश प्राप्त सम्मानित शिक्षको/शिक्षणेत्तर कर्मियो के साथ कोई भेदभाव नहीं होगा सबके साथ समान व्यवहार अपनाया जायेगा। इस अवसर पर राम मिलन यादव, धर्मेंद्र कुमार, रामबदन सरोज, छेदीलाल, विनय कुमार मिश्र, अमित कुमार, मनोज कुमार, अमित सिंह, महेंद्र कुमार, राजेश कुमार, वेदप्रकाश यादव, राजेश यादव, केशव सिंह यादव, सुरज कुमार, अंजलिस कुमार, जितेंद्र कुमार यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : उदयपुर की घटना के विरोध में बजरंग दल ने किया उग्र प्रदर्शन
Next articleजौनपुर : विश्व हिन्दू परिषद ने जताया विरोध किया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?