जौनपुर : विश्व हिन्दू परिषद ने जताया विरोध किया प्रदर्शन
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के सरायविरु गांव स्थित तिराहे पर विश्व हिंदु परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्त्ताओ द्वारा राजस्थान के उदयपुर में हुई कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में प्रदर्शन किया गया। साथ ही आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाये गये। जिसके बाद सरायविरु स्थित तिराहे पर पुतला दहन का कार्यक्रम था जिसके पहले ही मौके पर पहुंचे एसडीएम केराकत माज अख्तर व क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।

















