जौनपुर : शिविर लगाकर की गई साढ़े छह लाख की वसूली

जौनपुर : शिविर लगाकर की गई साढ़े छह लाख की वसूली

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               स्थानीय कस्बा एवं मानीकलां में शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा एकमुश्त समाधान योजना के तहत शिविर लगाया गया। दोनों जगहों से साढ़े छह लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई।

शिविर में सौ उपभोक्ताओं ने एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाया। बिल का भुगतान न करने वाले 27 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। जिन बकाएदारों के कनेक्शन काटे गये उनमें खेतासराय के 15 और मानीकलां 12 लोग शामिल हैं। इस दौरान एसडीओ अजीत कुमार यादव, जेई पुनीत सिंह, जेई संतोष कुमार, लाइनमैन दयाराम समेत अन्य विद्युत कर्मचारी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : तीन ग्राम प्रधान, एक कथित पत्रकार समेत सात पर केस दर्ज
Next articleजौनपुर : संचारी रोग जागरूकता के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?