जौनपुर : संचारी रोग जागरूकता के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
# जेसीआई शाहगंज शक्ति और एली केयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
क्षेत्र स्थित कौड़ियां ग्राम में सामाजिक संस्था जेसीआई शाहगंज शक्ति और एली केयर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मारिया फारूकी द्वारा करीब 50 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें निशुल्क दवा दी गई।

अध्यक्ष पूनम जायसवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बदलते मौसम के मद्देनजर संचारी रोगों का प्रसार होने की आशंका बढ़ जाती है। उन्होंने बताया कि इसी के मद्देनजर संस्था द्वारा ग्राम कौड़ियां के प्रधान दुर्गा प्रसाद चौधरी के आवास के बाहर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में संस्था की सदस्य और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मारिया फारूकी ने करीब 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच की और निशुल्क परीक्षण के बाद उन्हें दवाएं भी दी गईं।



















