जौनपुर : शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
एआरपी एसोसिएशन द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान जौनपुर के ऑडिटोरियम हॉल में डीसी प्रशिक्षण सुरेश पांडेय का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य सच्चिदानंद यादव ने की।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल रहे।


















