जौनपुर : सर्प दंश से महिला की मौत, जिंदा होने की आस में कराते रहे झाड़-फूंक
खेतासराय। अज़ीम सिद्दीकी तहलका 24×7 क्षेत्र के लतीफपुर ग्राम में बुधवार को सर्प दंश से एक विवाहिता की मौत हो गयी। लेकिन स्वजन उसके जिंदा होने की आस में झाड़ फूंक के चक्कर में भाग दौड़ में जुटे रहे। उक्त गांव निवासी रंगीता पत्नी सोनू बिंद अपने घर में साफ सफाई कर रही थी कि अंधेरे में उसे कुछ काटने का आभास हुआ लेकिन वह अपने काम में लगी रही। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसने अपने परिवार वालों को कुछ काटने को बताया तो लोग इलाज के लिये ले गये लेकिन तब तक देर हो चुकी थी चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया बावजूद इसके लोग इधर उधर झाड़ फूंक कराने में व्यस्त रहे।