34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में. देख लो मेरे मन के नगीने में..

जौनपुर : श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में. देख लो मेरे मन के नगीने में..

# भजन संध्या में रात भर भक्ति सागर में गोता लगाते रहे श्रोता

खुटहन। 
मुलायम सोनी 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र अंतर्गत लवायन गांव के चौरा माता मंदिर पर मंगलवार को आयोजित भजन संध्या में गायक और गायिकाओं ने गीता के माध्यम से भक्ति रस की ऐसी गंगा बहाई कि श्रोता रात भर भक्ति सागर में गोता लगाते रह गये। शुभारंभ से पूर्व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिंदू यादव ने सभी गायकों को चुनरी ओढ़ाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया।ख्यातिलब्ध गायक मुन्ना उपाध्याय ने गणेश वंदना के बाद पहला गीत श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, देख लो मेरे मन के नगीने में, सुनाया तो श्रोता वाह वाह करने लगे।
इसके अलावा उन्होंने मन भावे मैया के चुनरिया गोटेदार, सैंया लिहले अइह, सुनाकर खूब तालियां बटोरी। गायिका एकता सिंह ने हाथ में त्रिशूल गदवा सोनवा के हार, रुपवा मनवा मोहत बा, सुनाकर खूब तालियां बजवाई। गायिका शालू ने ललकी चुनरिया ओढ़ाय द नजरा जैहै मइया। सुनाकर पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। इस मौके पर राम सिंह, लालू सिंह, श्रीराम पासवान, पुष्कर तिवारी, विनय मिश्रा, अनिल शर्मा, संतोष शर्मा, किशन, कल्लू, राजन, संजय आदि मौजूद रहे। आयोजक पत्रकार मानवेन्द्र उर्फ रिंकू उपाध्याय ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37109608
Total Visitors
612
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This