29 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न 

जौनपुर : संगठन की मजबूती को लेकर विभिन्न मंडल कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                संगठन की मजबूती के लिए भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मंडलों की कार्य समितियों की बैठक आयोजित की गई। सुजानगंज मण्डल की बैठक दिलीप शर्मा की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई जिसके प्रथम सत्र की के मुख्य अतिथि राज पटेल एव द्वितीय सत्र मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह रहे। प्रथम सत्र के कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला मंत्री राज पटेल ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।

बैठक को जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि बूथ स्तर से लेकर मंडल स्तर तक एकजुट होकर के कार्य करे एवं किसी भी सुख दुख में हर कार्यकर्ताओं के साथ रहने को कहा उन्होंने आगे कहा कि हमारे कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं भाजपा कैडरबेस पार्टी है, पार्टी कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में भी सामंजस्य बनाकर पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करती रही हैं।

वहीं बदलापुर मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सुनील तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि संगठन और बूथ की मजबूती के लिए एक एक कार्यकर्ता संकल्प लेकर क्षेत्र के लिए काम करें, संगठन से ही कार्यकर्ता की पहचान होती है, मण्डल मॉनिटरिंग प्रमुख संजीव शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि मण्डल के तमाम बूथ को मजबूती प्रदान की जाय और कायकर्ताओं के साथ आ रही परेशानियों पर भी चर्चा की।

बेलवार मण्डल की बैठक मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र बिन्द के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई प्रथम सत्र का उदघाटन करते हुये जिला महामंत्री डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सुशील मिश्रा ने बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों को आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही जनता के बीच प्रभावशाली तरीके से पहुंचने के टिप्स दिए तथा पार्टी के जो अन्य कार्यक्रम तय किए गये है

उसका विस्तार से चर्चा की और मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर जोर देकर उस पर जी जान से जुटकर कार्य करने को कहा और विपक्ष द्वारा फैलाई जा रही भ्रामक खबरों का खंडन करने की बात की और सोशल मीडिया पर पुरजोर विरोध करने को कहा। द्वितीय सत्र के मुख्य अतिथि सुधाकर उपाध्याय रहे उन्होंने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा जन कल्याण के लिये चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी गाँव गाँव तक पहुचाने को कहा। उक्त अवसर पर धनन्जय सिंह, राजकुमार जायसवाल, सत्यम सिंह, आशीष तिवारी, छोटेलाल सरोज, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी उपस्थित रहें।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37123797
Total Visitors
550
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This