जौनपुर : संचारी रोग नियंत्रण पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
सोंधी ब्लाक सभागार में शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें पहली जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के दौरान माइक्रो प्लान के अनुसार गतिविधियों के क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।



















