जौनपुर : सौ लोगों को मिला घरौनी प्रमाण पत्र

जौनपुर : सौ लोगों को मिला घरौनी प्रमाण पत्र

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                क्षेत्र के सौ ग्रामीणों को मकान के मालिकाना हक का घरौनी प्रमाण पत्र शनिवार को वितरित किया गया। केंद्र सरकार की स्वामित्व योजना के इस आयोजन में ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने ग्रामीणों को प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल गए। कार्यक्रम में उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
बताते चलें कि केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्रालय द्वारा स्वामित्व योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत ड्रोन से सर्वे कराकर गांवों में आवासीय संपत्ति का निर्धारण किया गया। ग्रामीणों को उनकी आवासीय संपत्ति का मालिकाना हक देकर सशक्त किया जा रहा है। इस योजना के तहत भूमि रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण भी हो रहा है। इसी के तहत शाहगंज तहसील के ग्रामीणों के लिए शनिवार को घरौनी संपत्ति कार्ड का वितरण समारोह तहसील स्थित सभागार में आयोजित हुआ।
उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने कहा कि संपत्ति कार्ड के चलते ग्रामीणों को उनकी आवासीय संपत्ति पर मालिकाना हक मिल रहा है। जो भविष्य में आर्थिक सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विजय सिंह विद्यार्थी ने इस योजना को दूरदर्शी बताया। कहा कि ग्रामीण विकास की दिशा में यह मील के पत्थर साबित होगा। कार्यक्रम में ग्रामीणों के अलावा एड. रामजी चौरसिया, भाजपा नेता विनय सिंह आदि भी मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : संचारी रोग नियंत्रण पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
Next articleजौनपुर : इंजन का नकली पार्ट्स बेचने वाले पांच दुकानदार गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?