जौनपुर : अमृत महोत्सव के तहत मेंहदी रचाओ और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

जौनपुर : अमृत महोत्सव के तहत मेंहदी रचाओ और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
                कस्बा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर मेंहदी और राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेंहदी रचाओ प्रतियोगिता में कक्षा 8 की नंदिनी और राखी बनाओ प्रतियोगिता में मुस्कान विजेता हुईं। विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया और भारत माता की झांकी निकाली।

नई आबादी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के मद्देनजर सोमवार को आजादी की थीम पर मेंहदी रचाओ और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। मेंहदी प्रतियोगिता में नंदिनी प्रथम, कक्षा सात की स्नेहा द्वितीय और कक्षा 8 की संजना तृतीय स्थान पर रहीं। राखी बनाओ प्रतियोगिता में पहला स्थान मुस्कान और दूसरा स्थान कक्षा 8 की ही नेहा गौतम को मिला। तीसरी स्थान पर उजाला गौतम और रूबी बिंद की राखियां रहीं।

प्रतियोगिता में निर्णायक की जिम्मेदारी शिक्षक किरण मौर्या और रूमा मौर्या ने उठाई। संचालन अल्पना सिंह ने किया, जबकि प्रियंका सिंह ने आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम में शिक्षिका नीलम, सुमन, प्रियंका वर्मा समेत तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।
Previous articleजौनपुर : संस्कार भारती शाहगंज की नई कार्यकारिणी गठित
Next articleजौनपुर : सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने अम्बेडकर प्रतिमा का किया माल्यार्पण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?