जौनपुर : संस्थापक दिवस के रूप में मनाया गया बाबू मुक्तेश्वर जी का 118वां जन्मदिन

जौनपुर : संस्थापक दिवस के रूप में मनाया गया बाबू मुक्तेश्वर जी का 118वां जन्मदिन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव एडवोकेट के 118वें जन्म दिवस के अवसर पर महाविद्यालय सभागार में संस्थापक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद एवं स्वर्गीय प्रेम शंकर श्रीवास्तव संस्थापक प्रबंधक के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने बताया कि स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद जी बीआरपी इंटर कॉलेज के पूर्व प्रबंधक एवं कायस्थ पाठशाला सोसाइटी के पूर्व जनरल सेक्रेटरी एवं अध्यक्ष भी रहे।

उन्होंने अपने कार्यकाल में मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना की तथा कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के महामंत्री एवं अध्यक्ष भी रहे। स्वर्गीय मुक्तेश्वर प्रसाद प्रमुख समाजसेवी शिक्षाविद व ख्याति प्राप्त अधिवक्ता भी रहे। कार्यक्रम में प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट, प्राचार्य डॉ शोभित श्रीवास्तव, मोहन शंकर श्रीवास्तव, डॉ रेखा सिंह, डॉ चेतना सिंह, डॉ आरती श्रीवास्तव, रवीना राशिद, उज्जवल मिश्रा, डॉ सुरेश यादव, डॉ शिवम श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव, जितेंद्र श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, पप्पू ,कक्कू सहित बीए व बीकॉम के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अध्यक्षता मोहन शंकर श्रीवास्तव ने की तथा संचालन डॉ शोभित श्रीवास्तव प्राचार्य ने किया एवं अंत में प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव एडवोकेट ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Previous articleजौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया पत्रकारों का सम्मान
Next articleजौनपुर : शासन की गाइडलाइन के तहत ही रिजल्ट घोषित- परीक्षा नियंत्रक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?