जौनपुर : जेसीआई शाहगंज संस्कार ने किया पत्रकारों का सम्मान
शाहगंज। एख़लाक खान तहलका 24×7 व्यक्तित्व विकास की अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआई की स्थानीय इकाई जेसीआई शाहगंज संस्कार द्वारा गुरुवार को नगर के इराकियाना मोहल्ला स्थित ग्रैंड लान में पत्रकार वार्ता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
शुक्रवार से आयोजित जेसी सप्ताह के तहत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सप्ताह चेयरमैन जेसी सरफराज ने कहा कि पत्रकार समाज के सजग प्रहरी हैं। जो बिना अवकाश के हर समय समाज में फैली बुराईयों को उजागर कर लोगों को जागरुक करने का प्रयास करते हैं। संस्था के अध्यक्ष जेसी विशाल जायसवाल ने सप्ताहभर होने वाले कार्यक्रम की चर्चा करते हुए बताया कि संस्कार टीम द्वारा लिंग समानता गोष्ठी, महिला उद्यमी सम्मान, रक्तदान शिविर, ग्लोबल आर्गनाइजेशन, बैडमिंटन, स्वास्थ्य जागरुकता, स्लो बाइक रेस, पौधारोपण, कंज्यूमर राईट सेमिनार, हानेस्टी शॉप और महान दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का कार्यक्रम निर्धारित है।
संस्थान द्वारा पत्रकार प्रीतम सिंह, रविशंकर वर्मा, एख़लाक खान, अजय सिंह, इकरार खान, नौशाद मंसूरी, सौरभ सेठ, चंदन जायसवाल, दीपक सिंह, चंदन अग्रहरि, राजकुमार अश्क, गुलाम साबिर, श्रीश गुप्ता, मो. आसिफ़, बाबा सिंह, श्री प्रकाश वर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का संचालन जेसी एखलाक खान व जेसी गुलाम साबिर ने किया। इस मौके पर सचिव जीशान नईम, शाहिद अंसारी, मिन्हाज इराकी, विनायक गुप्ता, मो. रजा आदि रहे।