35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : सड़क के किनारे घायलावस्था में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत

जौनपुर : सड़क के किनारे घायलावस्था में मिले युवक की उपचार के दौरान मौत

शाहगंज। 
एख़लाक खान 
तहलका 24×7 
             नगर के खुटहन मार्ग पर सड़क के किनारे घायलावस्था में युवक पड़ा मिला। मौके पर जुटे लोगों ने उक्त घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त खुटहन थाना क्षेत्र के बनहरा गांव निवासी संतोष यादव (26) के रूप में हुई। मृतक के चेहरे पर गंभीर चोट के निशान मिले। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुटी है।
नगर के खुटहन मार्ग स्थित पड़ाव के समीप सड़क के किनारे मंगलवार की रात करीब 11 बजे स्थानीय लोगों ने एक युवक घायलावस्था में पड़ा देखा तो जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाई। जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसकी शिनाख्त संतोष यादव (26) पुत्र मोतीलाल निवासी बनहरा खुटहन के रूप में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
बताते हैं कि युवक सोमवार को लखनऊ दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह घायल अवस्था में खुटहन मार्ग पड़ा मिला। चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। वह घटनास्थल पर कैसे पहुंचा और उसकी मौत की क्या वजह है कोतवाली पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37117238
Total Visitors
599
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तालाब में डूबने से बालक की मौत

तालाब में डूबने से बालक की मौत शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7               मां के साथ तालाब...

More Articles Like This