जौनपुर : सड़क, जल निकासी और विकास समेत मूलभूत सुविधाएं होगीं प्रमुख एजेंडा- विनोद

जौनपुर : सड़क, जल निकासी और विकास समेत मूलभूत सुविधाएं होगीं प्रमुख एजेंडा- विनोद

# शाहगंज विधानसभा सीट से विनोद प्रजापति होंगे आम आदमी पार्टी उम्मीदवार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                  आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए रविवार रात 150 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी की। शाहगंज विधानसभा से विनोद कुमार प्रजापति को टिकट मिला है। विनोद ने कहा कि सड़क, जल निकासी और विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जायेंगे और समर्थन मांगेंगे।मूल रूप से खुटहन थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी विनोद ने ग्राम विकास इंटर कॉलेज खुटहन से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की शिक्षा प्राप्त की।

उन्होंने टीडी कॉलेज जौनपुर से स्नातक करने के बाद अर्थशास्त्र में पीजी की डिग्री हासिल की। उन्होंने इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय दिल्ली से इतिहास में भी पीजी किया। विनोद ने 2012 में भाजपा से जुड़कर राजनीतिक सफर शुरू किया। वो 2019 के लोकसभा चुनाव में जौनपुर सदर सीट पर जनता पार्टी (अंडमान- निकोबार) से चुनाव भी लड़ चुके हैं। विनोद ने बातचीत में बताया कि वो पिछले चार महीने से क्षेत्र में लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में सड़कों का भारी अभाव है। जो सड़कें हैं भी वो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। इसके अलावा गांवों में निकासी की व्यवस्था के अभाव में जलभराव की भी स्थिति है। उन्होंने कहा कि जनता ने जिताया तो सबसे पहले इन मूलभूत मुद्दों पर कार्य करेंगे।
Previous articleजौनपुर : धड़ल्ले से चल रहे हैं अवैध नर्सिंग होम, स्वास्थ्य महकमा चिर निद्रा में
Next articleवेदानन्द ओझा…
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?