जौनपुर : सदर व मछलीशहर के उड़नदस्ते ने बरामद किया 3.35 लाख

जौनपुर : सदर व मछलीशहर के उड़नदस्ते ने बरामद किया 3.35 लाख

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
             xसकुशल विस चुनाव सम्पन्न कराने के दृष्टिगत उड़नदस्ते की टीम ने 3.35 लाख रुपये बरामद कर विधिक कार्यवाही की।

सदर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नईगंज तिराहा प्रेट्रोल पम्प के पास चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट अजय कुमार चतुर्वेदी के नेतृत्व में सदर उड़नदस्ता टीम ने आचार संहिता के नियमों के विपरीत हिमांशु जायसवाल पुत्र स्व. राधेश्याम जायसवाल निवासी उर्दू बाजार थाना कोतवाली जौनपुर के बैंग से 1,35000/(एक लाख पैतीस हजार) रूपये नगद की बरामदगी कर नियमानुसार विधिक किया।

वहीं मुंगरा बादशाहपुर में चेकिंग के दौरान मजिस्ट्रेट राजेन्द्र कुमार चौरसिया के नेतृत्व में मछलीशहर उड़नदस्ता टीम ने आचार संहिता के नियमों के विपरीत राजीव कुमार पुत्र स्व. फूलचन्द्र गुप्ता निवासी गुड़हाई थाना मुंगरा बादशाहपुर जौनपुर के बैग से 2,00000/ (दो लाख) रुपये नकद की बरामदगी कर नियमानुसार विधिक की गई।
Previous articleजौनपुर : हत्या के मुकदमें में वांछित 2 महिला अभियुक्ता सहित चार अभियुक्त गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : कच्चा रिहायशी मकान ढहा, बाल-बाल बचे घर के स्वामी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?