जौनपुर : सपा के प्रदेश सचिव शहाबुद्दीन बीते 48 घंटे से लापता

जौनपुर : सपा के प्रदेश सचिव शहाबुद्दीन बीते 48 घंटे से लापता

# परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, अनहोनी की आशंका से हलकान 

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शहाबुद्दीन के बीते 48 घंटे से लापता हैं। परिजनों ने खुटहन थाने में गुमशुदगी की तहरीर देकर अनहोनी होने की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक शहाबुद्दीन बीते गुरुवार को फॉर्च्यून वाहन से देवरिया स्थित अपनी ससुराल गए थे। परिजनों ने पुलिस से सपा नेता को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है।

खुटहन थाने पर रविवार को दिये गये प्रार्थना पत्र में भाई शाह आलम ने बताया कि 3 नवम्बर को शहाबुद्दीन अपनी फॉर्च्यूनर कार संख्या UP65 BF 2100 से ड्राइवर आदिल के साथ जनपद देवरिया थाना सलेमपुर के औरंगाबाद स्थित अपनी ससुराल गये थे। 4 नवंबर को अपनी ससुराल से कुछ निजी काम के चलते देवरिया कचहरी गये और वकील से बातचीत के बाद देवरिया स्टेशन स्थित मस्जिद में जुमा की नमाज़ अदा करने के लिये निकले थे। इसके बाद से ही उनका मोबाइल फोन स्विच ऑफ़ हो गया।

शाह आलम ने बताया कि मोबाइल स्विच ऑफ़ होने के बाद शहाबुद्दीन को तलाश करने की हर कोशिश की गई। रिश्तेदारों और करीबियों से भी कुछ जानकारी नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि सपा का प्रदेश सचिव होने और राजनीति में काफी सक्रिय होने की वजह से विपरीत विचारधारा वालों और विरोधी पार्टियों के समर्थकों से उनके मतभेद होते रहे हैं। ऐसे में उनके साथ किसी तरह की अनहोनी की आशंका से इंकार नही किया जा सकता। इस मामले में सपा नेता के साले इरशाद अहमद ने जनपद देवरिया की सदर कोतवाली में भी एक रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बताते चलें कि शहाबुद्दीन की गिनती क्षेत्र के दिग्गज नेताओं में होती है। सियासत में सक्रिय होने के बाद वो राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल के फ्रंटलाइन लीडर रहे और कई चुनाव भी लड़े, लेकिन 2022 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले वो उलेमा काउंसिल छोड़कर सपा की साइकल पर सवार हो गए थे। यहाँ उन्हें प्रदेश सचिव जैसी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी भी दी गई थी।

Previous articleसुल्तानपुर : उनुरखा के भरत-मिलाप को देख छलके सभी के नैना
Next articleजौनपुर : प्रधान समेत सात के खिलाफ कूटरचना से जमीन हड़पने का केस दर्ज # न्यायालय के आदेश पर को
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?