जौनपुर : समय से फॉर्म भरने वालों से नहीं लिया गया विलम्ब शुल्क- परीक्षा नियंत्रक
# तीन बार परीक्षा फॉर्म भरने की विश्वविद्यालय ने बढ़ाई थी तिथि
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने पीजी कॉलेज गाजीपुर के प्राचार्य को विलम्ब परीक्षा शुल्क के विरोध में छात्रों के धरने के सम्बन्ध में पत्र भेजा है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विश्वविद्यालय को 25 जुलाई को ईमेल भेज कर परीक्षा फार्म में लिए गए अतिरिक्त शुल्क पांच सौ रूपए वापस करने की मांग की गयी है।

















