जौनपुर : अघोषित बिजली कटौती से मचा हाहाकार
# मामूली बारिश से दो-दो दिन तक ठप्प रहती है आपूर्ति
# विद्युत उपकेंद्र बादशाही से जुड़े उपभोक्ता परेशान
खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
बिजली की अनवरत कटौती के चलते 25 से अधिक गांव में हाहाकार मचा हुआ है। मामूली बरसात होने पर भी आपूर्ति ठप्प हो जाती है। उमस भरी गर्मी व मच्छरों के चलते ग्रामीणों की रात की नींद व सकून लोगों का छिन गया है।बादशाही विद्युत उपकेंद्र के पिलकिच्छा फीडर से 25 से अधिक गांव गुरैनी, सुंभुलपुर, तरसावा, पोटरिया,पकड़ी, बरजी, धमउर, खुदावंदपूर, टिकरीकला आदि गांव जुड़े हुए हैं।



















