39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक संपन्न

जौनपुर : समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक संपन्न

# आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कसी कमर, समाजवादी लोहिया वाहिनी का किया विस्तार

जौनपुर।
फैज़ान अंसारी
तहलका 24×7
                    समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक बुधवार की पूर्वाह्न जिला मुख्यालय के कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य और संचालन समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव आनंद गुप्ता ने किया।
मासिक बैठक में समाजवादी लोहिया वाहिनी का विस्तार किया गया। मोहम्मद जैन को नगर अध्यक्ष, ऋषिकेश यादव को नगर उपाध्यक्ष, अखिलेश पटेल को नगर महासचिव, सुधांशु यादव को विधानसभा अध्यक्ष शाहगंज तथा अतुल गुप्ता को नगर अध्यक्ष जफराबाद, शिवांश दुबे को जिला सचिव बनाया गया।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और कहा कि देश और प्रदेश के अंदर एक वर्ग विशेष पार्टी के द्वारा फूट डालो राज करो की नीति के अंतर्गत प्रदेश और देश की व्यवस्था संचालित की जा रही है जहां पर शोषित आम जनमानस के अधिकारों का हनन किया जा रहा है ऐसे में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का नैतिक कर्तव्य बनता है कि वह आम जनता के बीच जाकर समाजवादी पार्टी के कार्यों और नीतियों की चर्चा करके चौपालों के माध्यम से जन-जन को जागरूक करने का काम करें जिससे 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को प्रदेश का मुखिया बनाया जा सके।
इस दौरान समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप मौर्य ने कहा कि आज के समय में प्रदेश की स्थिति बेहद चिंताजनक है ऐसे में नौजवानों को राजनीति में आगे आना चाहिए और प्रदेश के बदलते हालात और चिंताजनक स्थिति के खिलाफ मजबूती से आंदोलन के रास्ते जाकर जन-जन के बीच में रहकर जन आंदोलन को मजबूत करना और वर्तमान तानाशाह सरकार को 2022 में उखाड़ फेंकने के लिए काम करना होगा और 2022 में सपा की सरकार को लाना होगा जिससे प्रदेश के लोगों के अधिकारों की रक्षा हो सके।
इस मौके पर राज डिग्री कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर आसाराम यादव, समाजवादी पार्टी के महासचिव हिसामुद्दीन शाह, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्याम बहादुर पाल, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव पूनम मौर्या, समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष शिवजीत यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष गुड्डू सोनकर, लोहिया वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष गौरव सिंह, पंकज यादव, राहुल चौरसिया, जिला सचिव विवेक यादव, श्रवण यादव, विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव, सुधांशु यादव, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद पटेल सहित समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला कार्यकारिणी उपस्थित रही।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37115150
Total Visitors
621
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This