30.1 C
Delhi
Wednesday, May 8, 2024

जौनपुर : सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया पौधरोपण

जौनपुर : सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन के तत्वावधान में किया गया पौधरोपण

# फाउंडेशन की मुहिम से प्रभावित होकर थानाध्यक्ष सरायख्वाजा ने किया पौधारोपण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
            पर्यावरण संरक्षण एंव उसके संतुलन के लिए जागरूकता अभियान चला रही “सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन” अपने प्रयासों से बृहद पैमाने पर पौधरोपण कराती रहती है। इसी कड़ी में मंगलवार को फाउंडेशन के तत्वावधान में थानाध्यक्ष सरायख्वाजा जगदीश कुशवाहा ने थाना परिसर में पौधारोपण किया।
फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष अनिल पाल एवं जिला महासचिव जौनपुर अमित खरवार ने बताया कि भौतिक विकास के लिए जिस तरह से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है, जिस तेजी से पेड़ों की कटाई हो रही है वह दिन दूर नहीं जब हमारी आने वाली पीढ़ी अपने पीठ पर आक्सीजन का सिलेंडर लेकर चलती नजर आयेंगी। अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एंव स्वस्थ पर्यावरण देना है तो अभी से पर्यावरण संरक्षण एंव उसके संतुलन की नैतिक जिम्मेदारी हम सभी को उठानी होगी।
इसी ज्वलंत परिस्थिति के निराकरण के लिए “सेव ट्री सेव लाइफ फाउंडेशन” संकल्पित है। फाउंडेशन के वालंटियर समय-समय पर समाज के जिम्मेदार व्यक्तियों को जागरूक कर पौधरोपण कराते रहते हैं। पर्यावरण की सेवा ही फाउंडेशन की मुहिम है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37285657
Total Visitors
669
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम 

गर्मी को देखते हुए भीड़ वाली जगह पर प्याऊ की व्यवस्था करे नगर पालिका : डीएम  जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7  ...

More Articles Like This