जौनपुर : समीक्षा बैठक में पीआरडी जवानों को लगाई फटकार 

जौनपुर : समीक्षा बैठक में पीआरडी जवानों को लगाई फटकार 

तेजीबाज़ार। 
संदीप गुप्ता 
तहलका 24×7
                महराजगंज ब्लाक सभागार मे बुधवार को पीआरडी जवानों की समीक्षा बैठक में युवा कल्याण अधिकारी महराजगंज पंकज कुमार सिंह ने पीआरडी जवानो की जमकर क्लास ली। बिना ड्रेस वाले जवानों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नही होगी। सभी को अपनी वर्दी के साथ समय से ड्यूटी करना है। कर्तब्यों के प्रति यदि कहीं से किसी की कोई शिकायत मिली तो उसके खिलाफ कार्यवाही होगी।
समीक्षा बैठक मे कुछ पीआरडी जवानो की अनुपस्थिति पर उन्हे कारण बताओ नोटिस जारी की गयी और लापरवाही न किये जाने की हिदायत दी गयी। समीक्षा बैठक मे राम इकबाल, छोटेलाल, फूलचन्द, अनरूद्ध, नरसिह, विकास, प्रकाश चन्द, चन्द्रभाल, जयप्रकाश समेत लगभग डेढ़ दर्जन पीआरडी जवान उपस्थित रहे।
Previous articleसौभाग्यवती स्त्रियों के पर्व करवाचौथ पर तहलका 24×7 विशेषांक ! 
Next articleजौनपुर : संविदा कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन कर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?