जौनपुर : सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
कस्बे में शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने स्वामी विवेकानंद तिराहे पर लगी विवेकानंद की प्रतिमा का पूजन अर्चन किया। यह कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के तहत चलाए जा रहे महापुरुषों के पूजन अभियान के तहत किया गया।

प्रधानाचार्य सूर्य प्रकाश पांडेय ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित है। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश भर में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत संस्थान ने महापुरुषों के पूजन अर्चन का अभियान शुरू किया है। शनिवार को छात्र संसद शिशु भारती के छात्रों ने स्वामी विवेकानंद को प्रतिमा की पहले साफ सफाई की। उसके बाद प्रतिमा का पूजन अर्चन किया गया।

















