जौनपुर : सवा दो किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : सवा दो किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

# कब्जे से चोरी का मोबाइल, घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद

मड़ियाहूं।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी मडियाहूं के निर्देशन में थानाध्यक्ष मड़ियाहूं के नेतृत्व में उप निरीक्षक कश्यप कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ रविवार की रात क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे तभी मुखबिर की सूचना पर ओम साई फिलिंग स्टेशन जमालापुर से मोबाइल चोरी करने वाले दो अभियुक्तों सचिन कन्नौजिया पुत्र योगेन्द्र कन्नौजिया निवासी अलाबक्शपुर, मोकलपुर थाना मडियाहूं एंव सूरज दुबे पुत्र ओमकारनाथ दुबे निवासी सेल्हुआपार थाना मडियाहूं को गिरफ्तार किया गया। जिनके पास से चोरी की मोबाइल, 2 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा एंव चोरी में प्रयुक्त बाइक बरामद किया गया है। बरामदगी एंव गिरफ्तारी के आधार पर सुसंगत धाराओं के मुकदमा पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया गया।
Previous articleजौनपुर : संगीत प्रतियोगिता में जिले की बेटी विदुषी को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान
Next articleजौनपुर : गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को सुरेरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?