जौनपुर : संगीत प्रतियोगिता में जिले की बेटी विदुषी को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

जौनपुर : संगीत प्रतियोगिता में जिले की बेटी विदुषी को मिला प्रदेश में तीसरा स्थान

जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जिले की प्रतिभाशाली बाल गायिका विदुषी वर्मा को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी लखनऊ द्वारा आयोजित प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विदुषी को यह उपलब्धि बाल वर्ग उप- शास्त्रीय गायन (ठुमरी) में मिली। विदुषी को 4 जुलाई को लखनऊ में पुरस्कृत किया जाएगा।

विदित हो कि विदुषी को वाराणसी मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। विदुषी सनबीम इंग्लिश स्कूल भगवानपुर वाराणसी मे कक्षा दसवीं की छात्रा है। ख्यातिलब्ध शास्त्रीय गायक पंडित देवाशीष डे से विदुषी संगीत की शिक्षा ग्रहण कर रही है। विदुषी के कई भजन यूट्यूब चैनल पर आ चुके हैं।विदुषी को पूरे उत्तर प्रदेश में संगीत प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त होने की खबर जैसे ही सोशल मिडिया पर मिली, जिले व क्षेत्रवासियों का विदुषी को मैसेज व काॅल पर बधाईयों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष/ जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह ‘इन्दु’, भोजपुरी अभिनेता चन्दन सेठ, शिवचन्द यादव अध्यक्ष व्यापार मंडल पराऊगंज, डाॅ. चंचल दुबे, डाॅ. रंगनाथ दुबे, रितेश सिंह, संदीप अग्रहरी, मुरलीधर गिरी, संदीप सेठ, अनूप सेठ, रत्नाकर चौबे सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया।
Previous articleजौनपुर : अग्निपथ योजना के विरोध में मुखर हुई कांग्रेस, सौपा ज्ञापन
Next articleजौनपुर : सवा दो किलो गांजा के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?