जौनपुर : सहारा हॉस्पिटल के तत्वावधान में सेमिनार आयोजित

जौनपुर : सहारा हॉस्पिटल के तत्वावधान में सेमिनार आयोजित

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                   कस्बे के आजमगढ़ रोड स्थित होटल शाहगंज पैलेस में शनिवार रात सहारा हॉस्पिटल की ओर से सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजन में आईएमए अध्यक्ष एवं नीमा सेक्रेटरी के साथ शाहगंज के समस्त चिकित्सक उपस्थित रहे।

एक दिवसीय सेमिनार में सहारा हॉस्पिटल में मौजूद सुविधाओं और तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान सहारा हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉ अनुराग पांडेय, आर्थोपेडिक विशेषज्ञ डॉ ऋषभ जायसवाल ने अस्पताल में मौजूद सुविधाओं और नई तकनीक पर जानकारी दी। एचआर हेड विनोद कुमार ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया। फार्मेसी हेड सुधीर सिंह का खासा योगदान रहा। कार्यक्रम में आईएमए और नीमा के तमाम सदस्य डॉक्टर मौजूद रहे। आयोजन सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर अनिल विक्रम सिंह के सौजन्य से हुआ।
Previous articleजौनपुर : वीरेंद्र कुमार बने रसायन विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर
Next articleजौनपुर : ट्रेन के आगे कूदी विक्षिप्त महिला, हुई दर्दनाक मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?