जौनपुर : ट्रेन के आगे कूदी विक्षिप्त महिला, हुई दर्दनाक मौत

जौनपुर : ट्रेन के आगे कूदी विक्षिप्त महिला, हुई दर्दनाक मौत

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                जौनपुर शाहगंज रेल खण्ड स्थित सिधाई गाँव के समीप रेलवे ट्रैक पर महिला ट्रेन के आगे कूद पड़ी। जिसमें मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। महिला दिमागी रुप से बीमार बताई जाती है।

सिधाई गाँव निवासी रामहित यादव की पुत्री कंचन (28) काफी समय से दिमागी रुप से बीमार चल रही थी। जिसके चलते उसका पति भी उसे छोड़ दिया था। महिला माता पिता के साथ ही रहती थी। रविवार को वह मौका पाकर घर से निकली जो गाँव के समीप रेलवे ट्रैक पर पहुंची। जहां शाहगंज से वाराणसी की ओर जा रही दून एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूद कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : सहारा हॉस्पिटल के तत्वावधान में सेमिनार आयोजित
Next articleगाजीपुर : अवैध मिट्टी खनन का कार्य जोरो पर, जिम्मेदार मौन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?