30.6 C
Delhi
Saturday, April 20, 2024

जौनपुर : सात गोवंशों से लदे ट्रक को खेतासराय पुलिस ने दबोचा

जौनपुर : सात गोवंशों से लदे ट्रक को खेतासराय पुलिस ने दबोचा

# अंधेरे का लाभ उठा कर पशु तस्कर मौके से हुए फरार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                 स्थानीय पुलिस की सक्रियता से गुरुवार की अर्द्ध रात्रि ट्रक से वध हेतु ले जाए जा रहे गोवंश पशु तस्करों के चंगुल से बच गए। पुलिस ने रानीमऊ से ट्रक समेत सात गोवंश को बरामद किया है। रात्रि का फायदा उठाते हुए पशु तस्कर भागने में सफल हो गए। मुकदमा दर्ज करने के बाद सभी पशुओं को लखमापुर के गोशाला में भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि रात्रि में वह हमराह के साथ भ्रमण कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि रानीमऊ मस्जिद के पास गोवंशों को वध हेतु कहीं ट्रक से ले जाए जाने की तैयारी चल रही है। सूचना मिलते ही वह हमराह उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उप निरीक्षक शान मोहम्मद, हेड कांस्टेबल अनन्त यादव, मोहम्मद आरिफ, कांस्टेबल छट्ठू यादव, दिनेश सरोज, अमरनाथ यादव, अंकुर कुमार, राजकुमार यादव एवं कृष्णानंद यादव के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देख पशु तस्कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग लिए। मौके से एक ट्रक और उस पर लदे सात गोवंश बरामद हुए। जिसमें पांच गाय और दो बछड़े शामिल हैं। पशु तस्करों को चिन्हित कर लिया गया है। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दज रही है। जल्द ही पशु तस्कर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37043582
Total Visitors
550
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस 

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर भिड़े पड़ोसी, आठ पर केस  खुटहन, जौनपुर। मुलायम सोनी  तहलका 24x7          ...

More Articles Like This