जौनपुर : विश्व पृथ्वी दिवस पर एनसीसी कैडेट ने पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक

जौनपुर : विश्व पृथ्वी दिवस पर एनसीसी कैडेट ने पोस्टर के माध्यम से किया जागरूक

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                    सर्वोदय इंटर कॉलेज खुदौली में विश्व पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल के अवसर पर 98 यूपी बटालियन एनसीसी जौनपुर के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गोविंद सिंह कन्याल के निर्देशन में एसीसी के द्वारा पोस्टर बनाया गया जिसके माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया कि हमें अपनी पृथ्वी को सुरक्षित रखना है उसके लिए पर्यावरण का बचाव सबसे आवश्यक है।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अनिल कुमार उपाध्याय ने पोस्टर बनाने वाले सभी छात्रों को पृथ्वी की सुरक्षा के लिए हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखना आवश्यक है। इस कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट राजेश कुमार यादव, सेकंड ऑफिसर विनोद कुमार मिश्र ने कार्यक्रम को सफल बनाया। रेखा यादव, दिनेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार यादव, समेत सभी अध्यापक उपस्थित रहे। इसी के साथ विद्यालय परिसर में कोविड-19 के बचाव हेतु टीकाकरण जैसे महा अभियान को सफल बनाने के लिए टीकाकरण किया गया जिसमें 31 बालिकाओं और 25 बालकों का टीकाकरण किया गया। इस प्रकार विद्यालय परिवार ने टीकाकरण जैसे महा अभियान का सहयोग प्रदान कर इस को सफल बनाया।
Previous articleव्यापारियों के हित की लड़ाई लड़ते थे रणजीत मौर्य- संजय विश्कर्मा
Next articleजौनपुर : सात गोवंशों से लदे ट्रक को खेतासराय पुलिस ने दबोचा
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?