33 C
Delhi
Wednesday, May 1, 2024

जौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया अभियान

जौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया गया अभियान

# जब्त किया गया 13 किलो प्लास्टिक, वसूला गया 25 हजार का जुर्माना

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध के बाद से शाहगंज कस्बे में भी प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान में तेजी आ गई है। बुधवार को नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में छापा मारकर 13 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक पकड़ी गई। दुकानदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

अधिशासी अधिकारी प्रदीप गिरी ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर एक जुलाई से ही पूर्ण प्रतिबंध लग चुका है। इस संबंध में कई बार मीडिया और अन्य माध्यमों से सूचना लोगों तक पहुंचाई गई है। अब स्वयं टीम जाकर निरीक्षण कर रही है और प्रतिबंधित प्लास्टिक के विक्रेताओं की धर-पकड़ कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को दोपहर में नगर पालिका की टीम श्रीरामपुर रोड स्थित मंसूर अहमद की दुकान पर छापेमारी के लिए पहुंची। यहां पर टीम को करीब 13 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक बरामद हुई। बरामद प्लास्टिक के जब्त करते हुए दुकानदार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया।

अचानक हुई कार्रवाई से आस पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद राजस्व निरीक्षक सुरेंद्र शर्मा ने सभी दुकानदारों को प्रतिबंधित प्लास्टिक उत्पादों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 100 माइक्रॉन से पतली प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध है क्योंकि ये रिसाइकल नहीं हो सकती और पर्यावरण को प्रदूषित करती हैं। उन्होंने दुकानदारों से प्लास्टिक की खरीद फरोख्त बंद करके प्रशासनिक कार्रवाई से बचने की अपील की।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37171136
Total Visitors
566
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

तीन साल पुराने फर्जी मुकदमे में सजा हुई : धनंजय सिंह

तीन साल पुराने फर्जी मुकदमे में सजा हुई : धनंजय सिंह # मेरी पत्नी बसपा के टिकट पर चुनाव लड़...

More Articles Like This