जौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नपं ने चलाया अभियान

जौनपुर : सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नपं ने चलाया अभियान

# पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                  नगर में अधिशासी अधिकारी डॉ रवींद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को नपं कर्मचारियों के साथ पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग करते पकड़े गए दुकानदारों पर जुर्माने के तौर पर तीन हजार रुपए की रसीद काटी गई। इस दौरान विभिन्न दुकानों से एक किलो दो सौ ग्राम सिंगल यूज पॉलीथिन जब्त की गई। नगर प्रशासन की इस कार्रवाई से प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन का उपयोग कर रहे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। यह अभियान दोपहर बाद शुरू हुआ तो शाम तक चलता रहा।
Previous articleजौनपुर : चादर में बंधा मिला अज्ञात वृद्ध का शव, मचा हड़कंप
Next articleबुखार के साथ त्वचा पर चकत्ते दिखे तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?