जौनपुर : सिपाही समेत आधा दर्जन खिलाफ मुकदमा दर्ज
# झाड़-फूंक को लेकर हुआ था विवाद
# आधा दर्जन लोगों ने घर पर चढ़कर की थी मारपीट व फायरिंग
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
क्षेत्र के रसूलपुर (छताईं) गांव में बुधवार की रात स्कार्पियो सवार आधा दर्जन लोगों ने घर पर चढ़कर महिलाओं, बच्चों से मारपीट करते हुए हवाई फायरिंग की थी। मामले में पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक सिपाही समेत छह लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी है।शेखवलिया गांव निवासी ओझा फिरत राम झाड़-फूंक के लिए गत बुधवार को रसूलपुर गांव निवासी राम लगन यादव घर पहुंचा था।

जहां झाड़-फूंक के दौरान मामूली बात को लेकर रामलगन व उसके परिवार वालों से कहासुनी हो गयी। विवाद के बाद ओझा वहां से चला गया जो रात करीब एक बजे स्कार्पियो सवार आधा दर्जन लोग राम लखन के घर पहुंचे और घर पर मौजूद महिलाएं व बच्चों के साथ मारपीट, तोड़फोड़, गाली-गलौज और छेड़छाड़ करने लगे। इसी दौरान शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों के इकट्ठा होने पर हमलावर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। उक्त मामले में राम लखन की पुत्री साक्षी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अयोध्या जनपद में तैनात सिपाही दुर्गा प्रसाद, फिरत राम, जगराम, संदीप निवासी रसुलपुर व दो अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच में जुटी है।















