जौनपुर : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

जौनपुर : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिलाई गई राष्ट्रीय एकता की शपथ

तेजीबाज़ार। 
संदीप गुप्ता 
तहलका 24×7 
            क्षेत्र के विभिन्न सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों व कार्यालयों पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही धूमधाम के साथ मनाई गई। इनके जीवन पर प्रकाश भी डाला गया।इसी कड़ी में क्षेत्र के दुर्गावती देवी शिक्षण संस्थान तेजीबाज़ार व श्री राज नारायण इंटर कॉलेज शंकरगंज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई तथा छात्र-छात्राओं द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए उन्हें याद किया।
विद्यालय के अध्यापक और छात्र छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। इस मौके पर सन्दीप पत्रकार, कमलेश उपाध्याय, सतीश चंद्र, दिनेश चंद्र मिश्र (मुन्ना) प्रबंधक, सूर्यनाथ यादव प्रधानाध्यापक, अखिलेश सिंह, डॉ अतुल कुमार दुबे, राम मनोरथ यादव, रामजी मिश्र, सिद्धार्थ भारद्वाज, ब्रह्म प्रकाश उपाध्याय, वीरेंद्र दुबे, अजय श्रीवास्तव, पन्डोही राम तथा और कई लोग मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : सिपाही समेत आधा दर्जन खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next articleजौनपुर : सीओ ने हमराहियों को दिलाई एकता की शपथ
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?