जौनपुर : केराकत में चोरों के आतंक से भयभीत है क्षेत्रवासी

जौनपुर : केराकत में चोरों के आतंक से भयभीत है क्षेत्रवासी

# लगातार हो रही चोरियों पर अंकुश लगाने में पुलिस असफल

केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
                क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है आये दिन क्षेत्र में कहीं न कहीं चोरी की घटना देखने व सुनने को मिल ही जा रही लगातार हो रही चोरियो से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हैं।बता दे कि क्षेत्र के पतौरा गांव में बीती रात चोरों ने मशीन के कमरे का ताला तोड़कर मशीन में लगे मोटर (मोनोब्लाक) उखाड़कर चंपत हो गये पीड़ित थाने में तहरीर देकर न्याय गुहार लगाई है।

गौरतलब है कि सत्यनारायण शाम को मशीन बंद कर मशीन के पास अपने घर चले गये रोज की तरह सुबह मशीन पर आये तो मशीन के कमरे का ताला टूटा देख चोरी होने का अंदेशा हुआ तो अंदर जाके देखा तो मशीन का मोटर गायब देख पैरो तले से जमीन खिसक गई। पीड़ित कोतवाली पहुंच तहरीर देकर प्रभारी निरीक्षक से न्याय की गुहार लगाई।वहीं सरकी चौकी अंतर्गत सरकी बाजार के किनारे स्थित कपड़े की दुकान का शटर चाड़ कर चोरों ने 45 हजार मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया।

संदीप यादव कपड़े की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करते हैं मंगलवार की रात चोर दुकान का शटर चाड़ कर भीतर घुस गए और दुकान में रखे कपड़े व इंवर्टर की बैटरी और दुकान में लगी सीसी टीवी कैमरे की हार्ड डिस्क उठा ले गए जिससे उनकी पहचान न हो सके जाते समय चोरों ने सीसी टीवी कैमरे को तोड़ दिया। पीड़ित दुकानदार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
Previous articleजौनपुर : सीओ आवास के सामने मृत पड़े गोवंश की सड़ान्ध से जीवन बना नारकीय
Next articleलौह पुरुष थे स्व. ठाकुर प्रसाद सिंह- डॉ रणजीत सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?