जौनपुर : सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन- सुनील तिवारी

जौनपुर : सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जाएगा प्रधानमंत्री का जन्मदिन- सुनील तिवारी

# 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाया जाएगा प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिवस

शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
              भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को उत्सव वाटिका में आयोजित हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा में होने वाले कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल अध्यक्ष ने की। बैठक में मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सुनील तिवारी रहे। उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस सेवा पखवाड़े को यादगार बनाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन का उपहार दे सकते हैं। इस मौके पर पखवाड़े में आयोजित होने वाले तमाम कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल मोदनवाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, नगर महामंत्री चिंता हरण शर्मा, अमित त्रिपाठी, सभासद भुवनेश्वर मोदनवाल, संदीप जायसवाल, जितेंद्र सिंह, मुस्तकीम अहमद, श्रीश अग्रहरी, किशन अग्रहरी मनोज पांडेय और प्रमोद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : शुभम यादव का इंटरनेशनल बैडमिंटन नागपुर में हुआ चयन
Next articleजौनपुर : वकीलों ने दो लेखपालों को पीटकर किया घायल
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?